हजारीबाग में 20 जून को वर्ग 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद,उपायुक्त ने जारी किया आदेश

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया गया फैसला, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय

Red Zone में शामिल हुआ हजारीबाग जिला, 20 जून को शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित

हजारीबाग:-जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की विशेष चेतावनी के बाद हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 जून 2025 (शुक्रवार) को केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय बंद रहेंगे।यह आदेश Disaster Management Act 2005 की धारा 34 के अंतर्गत जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची द्वारा जारी रेड अलर्ट और आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार की सिफारिश को ध्यान में रखते हुए हजारीबाग को Red Zone घोषित किया गया है।आदेश के अनुसार सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक विद्यालय एवं निजी स्कूलों में कक्षा K.G से 12वीं तक की पढ़ाई 20 जून को स्थगित रहेगी।उद्देश्य यह  है की  बच्चों की सुरक्षा और संभावित आपदा से एहतियात।इस संबंध में जिले के शिक्षा पदाधिकारियों, क्षेत्रीय शिक्षा निरीक्षकों, विद्यालय प्रमुखों को आदेश की प्रति भेज दी गई है और स्पष्ट निर्देश है कि इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top