हजारीबाग कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व,जय प्रकाश भाई पटेल बने जिलाध्यक्ष।

दैनिक खबर डेस्क

हजारीबाग:कांग्रेस पार्टी ने हजारीबाग जिला इकाई में नया संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जय प्रकाश भाई पटेल को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई है।जय प्रकाश भाई पटेल लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे हैं और जिले के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे संगठन के निचले स्तर से जुड़कर कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
error: Content is protected !!