Headline
IAS विनय चौबे पर नई FIR, रिश्तेदारों और विनय सिंह समेत 7 आरोपी – करोड़ों की अवैध संपत्ति का आरोप
सरकार ने हाईकोर्ट को बताया: नगर निगम और निकाय चुनाव की पूरी तैयारी पूरी, आयोग ने मांगा 8 सप्ताह का समय
हजारीबाग कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व,जय प्रकाश भाई पटेल बने जिलाध्यक्ष।
झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय तारलोक सिंह चौहान का हजारीबाग परिसदन में किया गया स्वागत, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की शिष्टाचार भेंट
सरायकेला-खरसावां में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू, बड़े पूंजीपतियों की बढ़ी दावेदारी, छोटे कारोबारी चिंतित
करमा पूजा 2025: प्रकृति और संस्कृति का पर्व, भाई-बहन के रिश्ते और फसल की समृद्धि से जुड़ी परंपरा
हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान, 21 लोगों पर जुर्माना
हजारीबाग के हटवे गांव के रहने वाले सजुल टुडू ने हादसे में गंवाए हाथ-पैर, फिर भी भारत भ्रमण पर निकले साइकिल से
31 अगस्त से शुरू होगी 13वीं किश्त की राशि भेजने की प्रक्रिया, पिछली किश्त से वंचित महिलाओं को मिलेंगे ₹5000 एकमुश्त

हजारीबाग के नए उपायुक्त बनाए गए शशि प्रकाश सिंह, नैंसी सहाय का हुआ तबादला

दैनिक खबर डेस्क

हज़ारीबाग:-हजारीबाग जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्तमान उपायुक्त (DC) नैंसी सहाय का तबादला कर दिया गया है, और उनकी जगह अब शशि प्रकाश सिंह हजारीबाग के नए उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं।झारखंड सरकार द्वारा जारी नवीनतम अधिसूचना में इस तबादले की पुष्टि की गई है। शशि प्रकाश सिंह एक अनुभवी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जो इससे पहले भी विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं। हजारीबाग के प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में उनकी नियुक्ति को अहम माना जा रहा है।वहीं, पूर्व उपायुक्त नैंसी सहाय नैन्सी सहाय ने फरवरी 2022 में हजारीबाग के 137वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया था। उनकी नियुक्ति झारखंड सरकार द्वारा 17 IAS अधिकारियों के स्थानांतरण के तहत की गई थी।
अपने कार्यकाल के दौरान जिले में कई सराहनीय कार्य किए, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान देना शामिल रहा। उनके कार्यकाल को जिले में सकारात्मक बदलाव के लिए याद किया जाएगा.झारखंड के 20 जिले के उपायुक्तों का तबादला हुआ उसमें एक जिला हजारीबाग भी आता है इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य सरकार के बड़े स्तर पर किए जा रहे स्थानांतरण और पदस्थापन की प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता को और बेहतर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
error: Content is protected !!