Headline
हजारीबाग कांग्रेस को मिला नया नेतृत्व,जय प्रकाश भाई पटेल बने जिलाध्यक्ष।
झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय तारलोक सिंह चौहान का हजारीबाग परिसदन में किया गया स्वागत, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की शिष्टाचार भेंट
सरायकेला-खरसावां में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया शुरू, बड़े पूंजीपतियों की बढ़ी दावेदारी, छोटे कारोबारी चिंतित
करमा पूजा 2025: प्रकृति और संस्कृति का पर्व, भाई-बहन के रिश्ते और फसल की समृद्धि से जुड़ी परंपरा
हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान, 21 लोगों पर जुर्माना
हजारीबाग के हटवे गांव के रहने वाले सजुल टुडू ने हादसे में गंवाए हाथ-पैर, फिर भी भारत भ्रमण पर निकले साइकिल से
31 अगस्त से शुरू होगी 13वीं किश्त की राशि भेजने की प्रक्रिया, पिछली किश्त से वंचित महिलाओं को मिलेंगे ₹5000 एकमुश्त
सूर्य हांसदा की हत्या पर भाजपा विधायकों का विधानसभा परिसर में प्रदर्शन
9 अगस्त को पूरे दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, राहुकाल छोड़ दिनभर बहनें बांध सकेंगी रक्षा-सूत्र

पुराना विधानसभा मैदान में संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नेता मुन्ना सिंह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ हुए शामिल

दैनिक खबर डेस्क

कांग्रेस पार्टी अपने मूल सिद्धांतों पर अडिग है और संविधान को कमजोर नहीं होने देगी- मुन्ना सिंह

हजारीबाग:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली में कांग्रेस पार्टी की ओर से बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ इस जनसभा में भाग लिया और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की। इस दौरान मुन्ना सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सब एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें। देश की संवैधानिक संस्थाएं दबाव में हैं और जनतांत्रिक परंपराओं को चुनौती दी जा रही है। कांग्रेस पार्टी अपने मूल सिद्धांतों पर अडिग है और संविधान को कमजोर नहीं होने देगी। उन्होंने आगे कहा कि यह रैली केवल विरोध का माध्यम नहीं, बल्कि देशवासियों को जागरूक करने का प्रयास है कि लोकतंत्र की बुनियाद में नागरिक अधिकारों और स्वतंत्रता की गहरी भूमिका है। मुन्ना सिंह की अगुवाई में रैली में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, किसान और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, शाशी सिंह, विरेंद्र सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजित सिंह, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन गंझु, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति , सत्यनारायण जी, सरजू यादव, सुनील ओझा, संजय सिंह, साजिद अली, बाबर अंसारी, निशार ख़ान, रविन्द्र कुशवाहा, गौतम कुमार, दिनेश यादव, विक्की कुमार धान, विरेन्द्र सिंह,मो वारिस , पप्पू यादव, राजू राम गणेश मेहता, मुखिया कुमारी बाखला, शहापुर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि, बबाबर अंसारी, संतोष सिंह, आदित्य सिंह, आर्यन सिंह इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
error: Content is protected !!