कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की ली जानकारी

हजारीबाग-रविवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं मुन्ना सिंह जी ने दिल्ली में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने दिशोम गुरु एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता परम आदरणीय शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। मुलाकात के दौरान हजारीबाग क्षेत्र से संबंधित विकासात्मक विषयों एवं जनहित की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्थानीय जनता की अपेक्षाओं, अधूरे विकास कार्यों तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को प्रभावी ढंग से रखा। सिंह ने भरोसा जताया कि राज्य सरकार जन आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में हजारीबाग क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top