हजारीबाग में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आए दो पुलिस जवान, एक की मौत

ड्यूटी पर तैनाती के दौरान हुआ हादसा, घायल जवान रांची रेफर

हजारीबाग:-हजारीबाग जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोरा थाना में पदस्थापित दो पुलिस जवान एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए, जिसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।इस हादसे में जान गंवाने वाले जवान की पहचान नंदलाल ठाकुर के रूप में हुई है, जो हजारीबाग जिला बल के समर्पित जवान थे।वहीं घायल जवान गणेश सिंह को पहले आरोग्यम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।इस दुःखद घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।शहीद जवान नंदलाल ठाकुर के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें पुलिस लाइन में अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान पुलिस अधिकारी, जवान और परिजन उन्हें भावभीनी विदाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
error: Content is protected !!