BREAKING : एल खियांग्ते बने JPSC के नये अध्यक्ष

दैनिक खबर डेस्क

रांची :-सीनियर IAS और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते JPSC के नये अध्यक्ष बनाये गये हैं। आज यानी गुरुवार को गवर्नर संतोष गंगवार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल फैसला लेते हुए राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल खियांग्ते को JPSC यानी झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। गवर्नर का मानना है कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी और आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध और सुचारु रूप से हो सकेगा। आयोग की कार्यप्रणाली में गति एवं पारदर्शिता आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
error: Content is protected !!