क्रिटिकल माइंस का अकूट भंडार मिलने का

डे प्लान खबर/ 19/07/025

शशांक शेखर हजारीबाग

19/07/025

क्रिटिकल माइंस का अकूट भंडार मिलने का संकेत, कोडरमा में कॉपर माइंस का होगा निलामी,तो अंबाजीत में भंडार का अन्वेषण का हो रहा है काम

झारखंड का हजारीबाग कोडरमा रामगढ़ ऐसा जिला हैं जो खनिज संपदा के मामले में काफी संपन्न है. हजारीबाग और रामगढ़ जो कोयला के लिए जाना है अब यह कॉपर माइंस के लिए भी जाना जाएगा . यही नहीं इसके अलावा मायका, चूना पत्थर, समेत कई अन्य खनिज के स्रोत पर काम किया जा रहा है. आने वाले दिनों में हजारीबाग जिले की पहचान कई खरीद संपदा को लेकर होगी. कुछ दिनों में कॉपर की खान का नीलामी भी किया जाएगा.

झारखंड पूरे देश भर में खनिज संपदा के लिए जाना जाता है. कोयला का अटूट भंडार हजारीबाग के बड़कागांव, मांडू, चरही में मिला है. देश के विकास में भी हजारीबाग का अहम योगदान है. कोयला के बाद कॉपर के खदान के भी संकेत मिला है. भूतत्व निर्देशालय जो भूतात्विक अन्वेषण का काम करता है. वह इन दिनों हजारीबाग रामगढ़ और कोडरमा के कई क्षेत्रों में काम कर रहा है. जिसमें यह संकेत मिल रहे हैं कि खनिज संपदा के अकुट भंडार इन क्षेत्रों में मिल सकता है. भूतत्व प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक कुमार अमिताभ ने भी बताया कि कोडरमा में कॉपर का खदान मिला है. नीलामी के जरिए उत्खनन होता है. आने वाले समय में बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. वहीं उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात बताया कि हजारीबाग के अम्बाडीह में भी कॉपर के अन्वेषण का काम चल रहा है. यह एक बड़ी उपलब्धि विभाग की होगी. इसके अलावा मायका जिसे लघु खनिज की श्रेणी में रखा गया था अब वह मेजर मिनरल्स किस श्रेणी में है उसका भी माइंस को फिर से दुरुस्त किया जा रहा है. इन्होंने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र में चूना पत्थर का खदान का अन्वेषण फिर से शुरू कर दिया गया है. हजारीबाग अब खनिज संपदा की दृष्टिकोण से पूरे देश भर में अपना विशेष स्थान बनाने जा रहा है.

कोडरमा में तांबा का खदान का मिलना और नीलामी की प्रक्रिया की ओर बढ़ना यह बड़ा संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में रोजगार के साथ राजस्व का भी बड़ा लाभ सरकार को मिलेगा . दूसरी ओर अंबाजीत में भी तांबे का भंडार मिलने के साथ कुछ अन्य दुर्लभ खनिज मिलने का संकेत मिल रहा हैं.

Byte…. कुमार अमिताभ, उपनिदेशक, भूतत्व, भूतात्विक प्रशिक्षण संस्थान, हजारीबाग

कॉपर को क्रिटिकल खनिज कि श्रेणी में रखा गया है .क्रिटिकल खनिज उन खदानों को कहते हैं जिनमें ऐसे खनिज पाए जाते हैं जो किसी भी देश के आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. इन खनिजों की सीमित उपलब्धता या इनके भंडार कुछ ही जगहों पर होने के कारण इनकी आपूर्ति बाधित होने का खतरा रहता है, इसलिए इन्हें “क्रिटिकल” माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
error: Content is protected !!