Headline
हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान, 21 लोगों पर जुर्माना
हजारीबाग के हटवे गांव के रहने वाले सजुल टुडू ने हादसे में गंवाए हाथ-पैर, फिर भी भारत भ्रमण पर निकले साइकिल से
31 अगस्त से शुरू होगी 13वीं किश्त की राशि भेजने की प्रक्रिया, पिछली किश्त से वंचित महिलाओं को मिलेंगे ₹5000 एकमुश्त
सूर्य हांसदा की हत्या पर भाजपा विधायकों का विधानसभा परिसर में प्रदर्शन
9 अगस्त को पूरे दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, राहुकाल छोड़ दिनभर बहनें बांध सकेंगी रक्षा-सूत्र
यौन शोषण के आरोपित प्रशिक्षु डीएसपी सस्पेंड
कांग्रेस पार्टी के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की ली जानकारी
देवघर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, पहले दिन बाबा को चढ़ा 1.27 लाख कांवरियों का जल
आस्था का आसमानी संगम,श्रावणी मेले में पहली बार बाबा बैद्यनाथ का भव्य ड्रोन शो

झारखण्ड में जल्द होगा सत्ता परिवर्तन :- टोनी जैन “भाजपा नेता”

भाजपा नेता टोनी जैन ने कहा है कि झारखंड में बहुत जल्द हेमंत सरकार की विदाई होगी और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार का गठन होगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जैन ने दावा किया कि परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे, और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटें पार्टी के खाते में जाएंगी।

अपनी दावेदारी को मजबूत करते हुए, टोनी जैन ने झारखंड प्रदेश के प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद और राज्यसभा सचेतक दीपक प्रकाश से मुलाकात की। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।

टोनी जैन ने कहा, “यह चुनाव झारखंड के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमें हर हाल में सत्ता परिवर्तन सुनिश्चित करना होगा। अगर यह भ्रष्टाचारी सरकार सत्ता में बनी रही, तो राज्य और अधिक बर्बादी की ओर बढ़ जाएगा।”

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी मेहनत से परिवर्तन यात्रा को सफल बनाएं और राज्य से भ्रष्टाचार की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। जैन ने यह भी कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का पूरा ध्यान झारखंड पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाल ही में सड़क मार्ग से जमशेदपुर दौरा इस बात का प्रमाण है कि उन्हें झारखंड से विशेष लगाव है।

जैन ने कहा कि अब हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वे भाजपा के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर काम करें, ताकि राज्य में भाजपा की सरकार का गठन हो सके और झारखंड एक नई दिशा में अग्रसर हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
error: Content is protected !!