झारखंड में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 500 के पार..
हजारीबाग में सबसे ज्यादा 10 नए मामले..
गिरिडीह के संक्रमित व्यक्ति की मौत..
विश्वव्यापी कोरोना संकट का खतरा झारखंड में तेजी से पर फैला रहा है शुक्रवार शाम होते-होते संक्रमण विस्फोट से राज्य में नए कोरोना संक्रमितो की संख्या 35 हो गई और झारखंड के आंकड़े 512 पहुंच गए.
शाम आते-आते कोरोना ने दिखाया कहर..

शुक्रवार सबसे ज्यादा हजारीबाग से 10 नए मामले उजागर हुए वहीं रामगढ़ से 9 कोडरमा 7 जमशेदपुर 5 और धनबाद, बोकारो से दो दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. गिरिडीह के रहने वाले एक कोराना पॉजिटिव व्यक्ति की मृत्यु के बाद झारखंड में कोरोना से मरने वालों की संख्या पांच हो चुकी है जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कर दी है.