झारखंड भी हुआ कोरोना पॉजिटिव रांची में मिला पहला मरीज…
20 वर्षीय महिला जो मलेशिया से रांची आई थी कोरोना पॉजिटिव पाई गई…
स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने महिला के करोना संक्रमित होने की पुष्टि की….
रांची उपायुक्त नें कोरोना संक्रमित केस की पुष्टि व अफवाहों से बचने की सलाह दी…
रांची: कोरोना संक्रमण से अछूता झारखंड मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव हो गया. करोना के साए से दूर राजधानी रांची में कोरोना संक्रमित पहली महिला मरीज मिली.. जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने की.

पीड़ित मुस्लिम महिला मलेशिया की रहने वाली है. जिसे हिंद पीढ़ी के एक मस्जिद से पकड़ा गया था. दरअसल महिला तबलीगी जमात से जुड़ी है जो दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात में शामिल होकर झारखंड आई.
20 वर्षीय मुस्लिम महिला 18 विदेशी लोगों के साथ पकड़ी गई थी….
मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय महिला मलेशिया से रांची पहुंची थी, सोमवार को उक्त महिला रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में 18 विदेशी लोगों के साथ पकड़ी गई थी. सभी को आइसोलेशन में रखकर सोमवार को जांच के लिए रिम्स भेजा गया.. रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद दोबारा क्रॉस चेक में फिर से पॉजिटिव आया.

पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है.….
खबर के बाद स्वास्थ्य महकमे सहित झारखंड में हड़कंप मच गया .. प्राप्त सुचना के मुताबिक सभी के पासपोर्ट जप्त किए जा चुके हैं, जहां इनकी जमात रुकी थी प्रशासन ने इलाके को सील कर आसपास के घरों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है

रांची जिला उपायुक्त राय महिमापत रे कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि करते हुए व अफवाहों से ….