कयासों का बाजार बंद हो चुका है झारखंड में भाजपा की नई टीम दीपक प्रकाश के नेतृत्व में गठित हो चुकी है. 3 जुलाई शुक्रवार को आधिकारिक रूप से भाजपा की नई टीम की घोषणा दीपक प्रकाश द्वारा कर दी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के लिए फिलहाल दीपक प्रकाश के नेतृत्व वाली भाजपा की नई टीम में जगह नहीं मिली है . जानकारी को बता दे पिछले दिनों ही नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश दिल्ली गए थे जहां केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं झारखंड प्रभारी ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात की थी. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा नई टीम में नीलकंठ सिंह मुंडा, सुनील सिंह, राज पलिवार, अन्नपूर्णा देवी , गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, बिनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. धर्मपाल सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री बनाये गये हैं .8 प्रदेश मंत्रियों में शामिल जयप्रकाश भाई पटेल को भाजपा की नई टीम में जगह मिली है. प्रदीप सिन्हा और प्रतुल शाहदेव समेत 7 प्रवक्ताओं में कुणाल षाड़गी भी नए चेहरे के रूप में दिखेंगे. समीर उरांव, आदित्य साहू और प्रदीप वर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है.

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का मानना है भाजपा नई टीम की लिस्ट पूरी तरह से संतुलित है. प्रदेश कमेटी में किसी की अवहेलना नहीं हुई है सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है. दीपक प्रकाश ने कहा बीजेपी देश सेवा के लिए बनी है, व्यक्ति विशेष के लिए नहीं.

झारखंड भाजपा की पूरी टीम
प्रदेश संगठन महामंत्री
धर्मपाल सिंह
प्रदेश महामंत्री
समीर उरांव, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा
प्रदेश मंत्री
जयप्रकाश भाई पटेल, सुबोध सिंह गुड्डू, मुनेश्वर साहू, नवीन जायसवाल, विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजत, काजल प्रधान, रीता मिश्रा
कोषाध्यक्ष
दीपक बंका
कार्यालय सचिव
हेमंत दास
सह कार्यालय सचिव
सूरज चौरसिया
प्रशिक्षण प्रमुख
मनोज सिंह पलामू
सह प्रशिक्षण प्रमुख
पंकज सिन्हा, सुमन सिंह, राजश्री जयंती
प्रदेश मीडिया प्रभारी
शिवपूजन पाठक प्रदेश
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
प्रेम मित्तल, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमेश पुष्कर, राजीव तिवारी, अशोक बड़ाईक
प्रदेश प्रवक्ता
प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव, सरोज सिंह, अविनेश कुमार, मिसफिका हसन, अमित कुमार, कुणाल षाड़ंगी
प्रदेश आईटी संयोजक
भानु जालान
प्रदेश सोशल मीडिया
मृत्युंजय शर्मा, राहुल अवस्थी
अध्यक्षीय कार्यालय, कार्यक्रम एवं प्रवास प्रमुख
रवि भट्ठ
प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष
महिला मोर्चा – आरती कुजूर
युवा मोर्चा – किशलय तिवारी
अनुसूचित जनजाति मोर्चा – शिव शंकर उरांव
अनुसूचित जाति मोर्चा – अमर बाउरी
पिछड़ा मोर्चा – अमरदीप यादव
किसान मोर्चा – पवन साहू
अल्पसंख्यक मोर्चा – अनवर हयात
प्रदेश मोर्चा प्रभारी
महिला मोर्चा – आरती सिंह
युवा मोर्चा – विनय जायसवाल
अनुसूचित जनजाति मोर्चा – रामकुमार पाहन
अनुसूचित जाति मोर्चा – बृज मोहन राम
पिछड़ा मोर्चा – खाली
किसान मोर्चा – विनय कुमार सिंह
अल्पसंख्यक मोर्चा – सोना खान



