झारखंड और बिहार पुलिस सीमा चौकस, कोरोना के खतरे के मद्देनजर रखी जा रही है कड़ी नजर…
घुसपैठियों की तरह क्षेत्र में घुस रहे हैं लोग….
अंतरराष्ट्रीय सीमा के तरह सुरक्षा की है व्यवस्था….
घर तक पहुंचने के लिए सैकड़ों किलोमीटर की दूरी को पैदल तय कर रहे हैं लोग…
संपूर्ण भारत में 21 दिनों का लॉक डाउन लागू होने के कारण पुलिस प्रशासन चौकस नजर आ रही है। क्षेत्र को करोना वायरस से मुक्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। झारखंड और बिहार सीमा का नजारा किसी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के नजारा से कम नहीं है। सीमा के एक तरफ झारखंड पुलिस तो दूसरी तरफ बिहार पुलिस कड़े कमान के साथ तैनात है।
दोनों राज्यों की पुलिस किसी को अपने क्षेत्र में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दे रही है लोग नजरें बचा छुपते छुपाते आने की कोशिश में है…..
झारखंड पुलिस बिहार से और बिहार पुलिस झारखंड से आने वाले किसी भी व्यक्ति को अपने राज्य में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में अपने घर तक पहुंचने के लिए आम लोगों को घुसपैठियों की तरह मुख्य सड़क छोड़ दोनों राज्यों को जोड़ने वाले जंगल झाड़ी वाले रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं।पुलिस प्रशासन के नजरों से बचते बचाते निकल रहे हैं। हैरत की बात है कि कड़ी मशक्कत और परेशानियों के झेलने के बाद घर तक पहुंचने के बाद भी इन्हें राहत नहीं है। घर पर पहुंचते ही उनके पीछे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच जा रही है । पड़ोसी तुरंत पुलिस प्रशासन को फोन कर इनके गांव में प्रवेश करने की सूचना दे रहे हैं। मालूम हो कि सैकड़ों किलोमीटर की दूरी लोग पैदल तय कर रहे हैं। कंधे पर बैग और सर पर पसीना देखकर लोग इनसे दूर भागते फिर रहे हैं।
पहली बार लोगों को दो राज्य की सीमाओं का मतलब समझ आ रहा है ….

दिल्ली, मुंबई, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से गांव में पहुंचे लोगों की सूची भी तैयार कर व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से सर्वजनिक करने का काम भी ग्रामीण कर रहे हैं। मामला के प्रकाश में आते ही पुलिस प्रशासन उक्त गांव में पहुंचकर मामले की सत्यता की जांच कर रही है। वही बाहर से पहुंचे लोगों तक पहुंचकर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले रहे हैं। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को अपने और समाज के भलाई के लिए 14 दिनों तक अकेले में रहने की नसीहत दे रहें हैं। झारखंड बिहार अलग होने के बाद पहली बार लोगों को महसूस हुआ कि 2 राज्यों की सीमा क्या होती है।