- बड़ी संख्या में उमड़े ग्रामीण, कंबल पाकर खिले चेहरे
- सीएसआर के तहत आने वाले दिनों में लोगों के कल्याण के लिए किए जाएंगे कई तरह के कार्य
बड़कागांव /हजारीबाग अदाणी फाउंडेशन की ओर से मंगलवार और बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया। गोन्दुलपुरा बस्ती और बलोदर के सुदूर क्षेत्र गोवरदाहा स्थित आदिवासी बस्ती के ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। सीएसआर कार्यक्रम के तहत अदाणी फॉउंडेशन ने करीब छह सौ से अधिक ग्रामीणों को कंबल प्रदान किए।
इस कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं एवं जरुरतमंद लोग उपस्थित थे।
मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले समय में अदाणी फॉउंडेशन की ओर से इलाके के ग्रामीणों के लिए कई तरह के सामाजिक कार्य किए जाएंगे।